ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ ……………. 89हजार के 51,अवैध ई टिकट के साथ एक टिकट दलाल
रेल सुरक्षा बल नैनपुर के हत्थे चढ़ा
नैनपुर। वायरलेस न्यूज। शुक्रवार को रेल सुरक्षा बल नैनपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से रेल्वे के अवैध टिकट बनाने वाले एक टिकट दलाल को विशेष टीम ने बालाघाट जिले से 51 अवैध ई टिकट कुल नवासी हजार से अधिक की टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल नैनपुर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर 16जून 23 को सायबर सेल बिलासपुर से प्राप्त प्रबल डाटा के आधार पर वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में ऑपरेशन उपलब्ध अभियान के तहत दुकान संचालक- राकेश मुनेश्वर बिसेन उम्र 26 वर्ष निवासी-बगड़मारा खारा, जिला-बालाघाट (म.प्र) के दुकान में उपनिरीक्षक उषा बिसेन की टीम द्वारा छापामारी की गई तथा दुकान संचालक के लैपटॉप की जांच के दरमियान 28 नग पर्सनल user ids , से 04 नग live e-tickets एवम 47 नग पुरानी, सहित कुल 51 नग ई टिकटों अवैध तरीके से बनाया जाना पाया गया तथा कुल 89342/-रुपये मूल्य के ई-टिकट की जप्ती की गई। आरोपी के विरुद्ध रेसुब पोस्ट नैनपुर में अपराध कमांक 101/2023 दिनांक 16.6.23 धारा 143 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। उक्त करवाई के दौरान उप-निरीक्षक उषा बिसेन, प्रधान आरक्षक एम के वाघे एवं एम के सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगे भी करवाई जारी रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

