संकल्प जशपुर में कक्षा 11 वीं गणित संकाय में प्रवेश हेतु आवेदन 22 जून तक आमंत्रित
जशपुर नगर
ज़िला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में ज़िला सा प्रशासन द्वारा खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में कक्षा 11 वीं के गणित संकाय हिन्दी माध्यम की रिक्त 11 सीटों में प्रवेश हेतु कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण बालक / बालिकाओं से 22 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये है ।
इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में कक्षा 11 वीं गणित संकाय की रिक्त 11 सीटो में प्रवेश दिया जाना प्रस्तावित है । इन सीटो में प्रवेश लेने के लिए कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण बालक / बालिका आवेदन कर सकते है । इन्हें प्रवेश हेतु हस्त लिखित सामान्य आवेदन जिसने नवीनतम फोटो लगा हो एवं संपर्क हेतु मोबाइल नंबर लिखा के साथ कक्षा 10 वीं की अंक सूची , जाति प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ दिनांक 22 जून कार्यालयीन समय तक संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जमा कर सकते है । प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की कक्षा 10 वीं की परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट सूची बनाई जाएगी एवं प्रवीण्यता क्रम में प्रवेश प्रदान किया जाएगा । यह संस्थान पूर्णतः आवासीय है जहां आवासीय सुविधा के साथ भोजन , गणवेश निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है । प्रवेशित बच्चों को जे ई ई परीक्षा की स्तरीय कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ।संस्थान की कक्षा 11 वीं की रिक्त सीटो सिर्फ़ गणित संकाय में ही प्रवेश दिया जाएगा , जीव विज्ञान लेने वाले आवेदन ना करें ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

