भाटापारा /बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) दिनांक 17.06.23 को समय 15.15 बजे पुलिस थाना सरकण्डा,सायबर सेल/बिलासपुर के आरक्षक धर्मेन्द्र साहू के द्वारा पोस्ट प्रभारी आर एस मिश्रा , रेसुब पोस्ट भाटापारा को मोबाईल के माध्यम से सूचना दिया कि पुलिस थाना सरकण्डा बिलासपुर के द्वारा अपहरण की घटना घटित होने पर दिनंाक 13.06.23 को अपराध क्रं. 784/23 धारा 363 भा.द.वि. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है एवं इस संबंध मे अपहरणकर्ता एवं पिडिता का फोटो शेयर किया गया तथा बताया कि वर्तमान मे उनका लोकेशन भाटापारा स्टेशन के पास है।
उक्त सूचना पर पोस्ट प्रभारी के आदेशानुसार पाली अधिकारी सहायक उप निरीक्षक आर के विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक सीएचपी राव व महिला आरक्षक सीमा जोशी के साथ बताए गए लोकेशन व दिए गए फोटो के आधार पर आरक्षण केन्द्र भाटापारा में जाकर पतासाजी के दौरान प्राप्त फोटो एवं संदेह के आधार पर एक व्यक्ति जिसके साथ मे एक लडकी थी जिनसे पूछताछ किया गया तो उन्होनेे अपना नाम व पता (01) प्रहलाद जायसवाल वल्द बजरंगी जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी भूकंप अटल आवास सरकंडा थाना सरंकडा जिला बिलासपुर छ.ग. का निवासी होना बताए तथा दूसरी नाबालिक बालिका से पूछताछ कर रेसुब पोस्ट भाटापारा लेकर आए एवं इसकी सूचना संबंधित थाना को देने पर पुलिस थाना, सरकण्डा,बिलासपुर के स्टाफ प्रधान आरक्षक 119 संगीता नेताम एवं आरक्षक 192 धर्मेद्र साहू को समय 18.00 बजे आये जिन्हे उपरोक्त नाबालिक बालिका एवं अपहरणकर्ता दोनों को सही सलामत सूपूर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

