रायपुर (वायरलेस न्यूज)ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत्,मंडल टास्क टीम व स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर के साथ एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्ग दर्शन में आज दिनांक 18.06.2023 को समय 15.00 बजे रेसुब पोस्ट प्रभारी एम के मुखर्जी के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम रायपुर प्रभारी ए जेड चौधरी, प्र. आ. व्ही. सी. बंजारे, आ. देवेश सिंह और स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर के प्र.आ. प्रेम कुमार वर्मा व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर प्लेटफार्म नंबर 1A के बाहर, राजपूताना होटल के तरफ रेलवे परिक्षेत्र एक व्यक्ति को एक धार दार चाकू लेकर स्टेशन आने जानें वालों लोगों एवम यात्रियों को डराने धमकाने वाले एक व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर अपना नाम- रितिक तांडी,पिता अभिमन्यु तांडी उम्र 21 वर्ष,साकिन ताड़ागांव ,गोलू किराना दुकान के पास,चरौदा ,थाना धरसीवा ,जिला- रायपुर (छत्तीसगढ़ ) का निवासी बताया , आगे की पूछताछ में उसने बताया कि उसके विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट रायपुर में भी पूर्व में अपराध क्रमांक 14/2018 us 3(a) RP act का अपराध दर्ज है और मौका देखकर रेलवे स्टेशन रायपुर से यात्रियों का मोबाइल/पर्स भी चोरी करना बताया । लोहे की चाकू को उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया,उक्त आरोपी को पकड़कर स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर लाया गया जिसके विरुद्ध स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 210/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट दिनाँक 18.06.2023 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

