बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 19 जून 2023) /जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर ‘‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ थीम पर सवेरे 7 बजे से 7.45 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम स्व. बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई में होगा। कार्यक्रम में ‘‘हर घर हर आंगन’’ के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी संख्या में लोग योगा अभ्यास करेंगे। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री राकेश जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी सहित योग सेंटर संचालक मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग को साफ सफाई, मंच, टेंट एवं योगा स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। साउण्ड सिस्टम की जिम्मेदारी नगर निगम को एवं अतिथि आमंत्रण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग, यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग और प्राथमिक चिकित्सा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री रविन्द्र सिंह ने लोगों से योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाना चाहिए।
गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। विगत कुछ वर्षाें से योग के प्रति लोगों में जागरूकता आई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

