पानी में क्लोरिनेशन की अंतिम छोर तक के नलों में की जा रही जांच
रायगढ़। जिला स्तरीय डायरिया नियंत्रण के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र के सभी वार्डों में अंतिम छोर तक घरों में आने वाले पानी में क्लोरिनेशन की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बोर एवं हैण्ड पंपो की भी सफाई एवं क्लोरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है।
नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा जिला स्तरीय डायरिया नियंत्रण पखवाडा और शहरवासियों शुद्ध पीने योग्य पानी मिले इसके लिए महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति श्री जयंत ठेठवार व निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने निगम जल विभाग के अधिकारियों को अंतिम छोर के घरों के नल में आने वाले पानी की गुणवक्ता जाँचने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में जल विभाग के कर्मचारियों द्वारा अंतिम घरों से पानी सैपंल लेकर लैब में एवं फील्ड टेस्ट कीट के माध्यम से पानी के विभिन्न मापदण्डों की जाँच शुरू कर दिया गया है। इसमें अंतिम छोर के घरों में पानी में किसी प्रकार का बैक्टीरिया ना हो इसके लिए रेसिडुअल क्लोरिन की जाँच की जाती है, ताकि अगर बैक्टीरिया कही से पानी में आ भी जाये तो मौजुदा क्लोरिन उसको वहीं खत्म कर दे। इसकेे अलावा समय-समय पर शहर के बोर एवं हैण्ड पंपो की भी सफाई एवं क्लोरिफिकेशन कार्य चल रहा है। निगम प्रशासन ने जल बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसमें उपयोग अनुसार पानी लेने के बाद नल जरूर बंद करने, सभी घरों में सामान्य और एक ही फ्लो में पानी आए इसके लिए सीधे नल कनेक्शन से टुल्लु पंप नहीं जोड़ने, छत की पानी टंकी भरने हेतु अंडरग्राऊड संप बनाने, जिसमें नल का पानी एकत्रित हो सके और फिर संप में पंप लगाकर अपने घर के छतों मे स्थित पानी टंकी को भरा जा सके ऐसी सुविधा अपनाने, अंडरग्राऊण्ड संप की क्षमता इतनी बनाकर रखे की अपातकाल स्थिति में भी घर में पानी की उपलब्धता रहे। समय-समय पर पानी टंकियों की सफाई कराने एवं क्लोरिन टैबलेट डालने की अपील निगम प्रशासन ने शहरवासियों से की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

