– जेएसपी फाउंडेशन ने भी शहर के साथ ही आसपास के गांवों में किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
रायगढ़.(वायरलेस न्यूज)जिंदल स्टील एंड पॉवर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और योग को जीवन चर्या में शामिल करने के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष योग सत्र में कंपनी के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने शिरकत करते हुए कहा कि ’योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है। आज पूरी दुनिया योग की ताकत को मान रही है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है।’ उन्होंने नियमित रूप से योग, व्यायाम के साथ ही खानपान संबंधी आदतों में सुधार को भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। लगभग एक घंटे तक चले सत्र के दौरान योग गुरु के मार्गदर्शन में जेएसपी परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगासन किए।
जेएसपी द्वारा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 6ः30 बजे से एक घंटे का योगाभ्यास सत्र जिंदल लाइफ इनहेंसमेंट सेंटर के लॉन में रखा गया। सुबह तय समय पर जेएसपी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में योग के लिए पहुंचे। जेएसपी के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने आयोजन में विशेष तौर पर शिरकत की। योग गुरु ओमप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके बाद सभी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करते हुए श्री जिंदल ने कहा कि ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैंने अपने जीवन पर योग के गहरे प्रभाव के संबंध में चिंतन किया। इसका न सिर्फ निशानेबाजी और पोलो जैसे खेलो में, वरन जीवन के हर क्षेत्र में शारीरिक एवं मानसिक रूप से सकारात्मक असर रहा। भारतीय परंपरा में प्राचीन काल से ही योग को जीवन का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। आज की दिनचर्या में योग का महत्व और भी बढ़ जाता है। इससे हम अपने शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने के साथ ही अपनी आंतरिक शक्ति को भी मजबूत कर सकते हैं। इससे हमें अपने जीवन में संयम, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा भी मिलती है।’ श्री जिंदल ने सभी उपस्थितों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी खानपान संबंधी आदतों में भी सुधार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अनाज के स्थान पर मिलेट्स का यथासंभव अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही। इस दौरान जेएसपी रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय सहित सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी, जिंदल लेडिज क्लब की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योग करने के साथ ही योग, व्यायाम और खानपान संबंधी बेहतर आदतों को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
जेएसपी फाउंडेशन ने किया विविध कार्यक्रमों का आयोजन
जेएसपी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयंत्र के आसपास के गांवों सहित रायगढ़ शहर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए लोगों को, विशेषकर युवाओं को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। जेएसपी फाउंडेशन की टीम द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में खिलाड़ियों, ग्राम नेतनागर में बांसशिल्प कारीगरों, शासकीय प्राथमिक शाला किरोड़ीमल नगर में विद्यार्थियों, पतरापाली आंगनबाड़ी में बच्चों और जय अम्बे मां महिला स्व-सहायता समूह के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें लगभग 300 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। वहीं, वात्सल्य कार्यक्रम से जुड़ी स्वास्थ्य संगीनियों के माध्यम से 22 गांवों में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इनमें 400 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

