*अधिक से अधिक संख्या में विप्रजन सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनायें–जिलाध्यक्ष अरुण पंडा*

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य उत्कल ब्राह्मण समाज के संरक्षक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर से घरघोड़ा तक उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा 24 जून को जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर रायपुर से प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होकर संध्या 7 बजे रायगढ़ में विभिन्न विषयो पर चर्चा तथा 25 जून को घरघोड़ा में वृहद बैठक आहूत किया गया है।जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के मार्गदर्शन में रायगढ़ एवं घरघोड़ा में होने वाले कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की गई है।
विदित हो कि रायपुर से घरघोड़ा तक उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करना तथा उचित दिशा और दशा प्रदान करना है।यात्रा में बिलासपुर से उत्कल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित मिश्रा समेत प्रत्येक जिले और ब्लाक से विप्रजन एवं स्थानीय विप्रजनों का बृहद समागम रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित रेड क्वीन (मैरिज हाल) में रात्रि 8 बजे से आगन्तुकों के साथ बैठक होगी जिसमें विभिन्न विषयों पर सार गर्भित चर्चा की जाएगी। वही 25 जून को प्रातः 8:30 बजे जलपान पश्चात सभी घरघोड़ा के लिये प्रस्थान करेंगे जंहा पर बृहद बैठक सुनिश्चित है, इस बैठक में प्रदेश भर के उत्कल ब्राह्मणों के उन्नति तथा समाज हित पर ब्यापक चर्चा होना है। ततपश्चात भोजन एवं कार्यक्रम समापन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने उत्कल ब्राह्मणों से अपील किया है कि परस्पर प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण निर्मित होने वाले उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम जो पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 24 व 25 जून को स्वाभिमान यात्रा के रूप में निकल रही है उस यात्रा में रायपुर,महासमुंद, पिथौरा, बसना, सराईपाली, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, पुसौर, रायगढ़ घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा तहसील सहित जशपुर जिला के समस्त ब्राह्मण बन्धु उक्त कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर छत्तीसगढ़ के उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करने के इस प्रयास को सफल बनावें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

