बिलासपुर ।वायरलेस न्यूज । रेल सुरक्षा बल के विशेष टीम ने ट्रेनों से मोबाइल छीन कर भागने वाले एक चोर को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत जी आर पी बिलासपुर के साथ मिलकर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की विशेष टीम से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन-यात्री सुरक्षा अभियान के क्रम मे प्रभारी टास्क टीम-01 उ.नि.कुलदीप सिंह साथ मे प्र.आ.रमेश कुमार पटेल प्र.आ. सत्यम सरकार आ.बैद्यनाथ एवं जीआरपी बिलासपुर के थाना प्रभारी,प्र.आ.संतोष ठाकुर व स्टॉफ के द्वारा आज दिनांक -22.06.23 को पूर्व में गाड़ी संख्या -08747 मे दिनांक -10.05.23 हुए फोन छीन कर चलती गाड़ी से कूद कर भागने की घटना के सीसीटीवी से प्राप्त फुटेज के आधार पर संयुक्त कार्यवाही के दौरान प्लेटफार्म संख्या- 06 बिलासपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान उक्त घटना में संलिप्त आरोपी के मिलते जुलते हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को सीसीटीवी मे निगरानी के दौरान घूमते हुए देखा गया। जिसके उक्त संदिग्ध होना प्रतीत होने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया चेक करने पर उसके कब्जे से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल पाया गया जिस सम्बन्ध मे वैधानिक दस्तावेज की मांग करने पर कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा पाया।पूछने पर नाम व पता- पुकार दास उर्फ़ – छोटू ,पिता- स्व.नवल दास उम्र- 27 साल निवासी- नूतन चौक गत्वा तालाब के पास , भिलाई 3,थाना – पुराना भिलाई जिला- दुर्ग (छ.ग.)
-बताया के कब्जे से प्राप्त मोबाइल के संबंध मे पूछ-ताछ करने पर बताया की 01 माह पहले उक्त मोबाइल को गाड़ी से लालच वश ट्रेन नंबर 08747 से छीनकर भागा था, एवं पैसे की कमी के कारण उसे बेचने के फिराक मे बिलासपुर स्टेशन मे घूम रहा था उक्त मोबाइल का IMEI न.को मिलान करने पर जीआरपी बिलासपुर मे पूर्व मे दर्ज अ.क्र.-59/23 धारा -379,356 दिनांक-13.06.23 का होना पाया गया। जीआरपी थाना बिलासपुर लाया गया एवं उक्त अपराध का आरोपी पाकर मामले मे सम्बद्ध किया गया जिसे गुरुवार दिनांक 22 जून 23,को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

