🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्रदेश की जनता के वोट से देश मजबूत हुआ:- ओपी*

On: June 22, 2023 8:18 PM

*गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्रदेश की जनता के वोट से देश मजबूत हुआ:- ओपी*

रायपुर (वायरलेस न्यूज):- मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा दुर्ग में आयोजित सभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन का लाइव विडियो सोशल मंच में जारी करते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा देश के गृह मंत्री अमित शाह जी न बताया छत्तीसगढ़ की जनता के वोटो से देश मजबूत हुआ है । केंद्र में बैठी मोदी सरकार यदि धारा 370 हटाने राम मंदिर बनाने तीन तलाक खत्म करने जैसे ठोस निर्णय इसलिए ले पा रही है कि छत्तीसगढ़ की जनता सहित देश की जनता ने भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। अपने सोशल मंच से ओपी चौधरी ने माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की नगरी दुर्ग की पवन धरा में स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। हजारों लोगो की मौजूदगी में अमित शाह जी ने बताया मोदी सरकार ने नौ सालो में विकास और जनकल्याण की नयी गाथा लिखी है। इस दौरान अमित शाह जी ने प्रदेश की भूपेश सरकार की वादाखिलाफी की ओर भी जनता का ध्यान आकृष्ट किया l भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किए गए घोटालों को जानकरी देते हुए उन्होंने बताया कि शराब घोटाला, कोयला परिवहन घोटाला, गरीब अन्न योजना में घोटाला, गौठान घोटाला किया गया। पब्लिक सर्विस कमीशन का घोटाला करते हुए लोगों से नौकरी के नाम पर पैसे वसूले गए। अमित शाह जी ने बताया कि पहले केंद्र में सोनिया-मनमोहन की 10 साल की सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया था। अब भूपेश सरकार उन्ही के पदचिन्हों पर चल रही है। कांग्रेस 70 सालो से राम का अपमान करती रही । अमित शाह जी ने छत्तीसगढ़ वासियों से आह्वान करते हुए कहा राज्य में भाजपा की सरकार एवम केंद्र में मोदी की सरकार बनाए। ओपी ने अमित शाह जी के पद्मश्री उषा बारले के घर जाकर उनसे व उनके परिवार से मुलाकात की जानकारी भी साझा की । संबोधन के दौरान अमित शाह जी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यहां उपस्थित विशाल जनता को छत्तीसगढ़ के मंत्री देख कर यह भली भांति समझ ले कि भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment