*ड्रग्स विभाग कड़े कदम उठाए, दोषियों पर ठोस कार्यवाही करे।*
*02 जुलाई से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलाएँगे नशा मुक्ति महाअभियान*
रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज) 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर युवा वर्ग को नशे की दलदल से दूर रहने की अपील करते हुए नशा मुक्ति अभियान समिति के संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा पुलिस और प्रशासन के उदासीनता के कारण शहर में खुलेआम नशीली सामाग्री की बिक्री की जा रही है जिस कारण तेजी से नई पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। उन्होंने कहा युवा वर्ग को नशे की दलदल में ना फंसकर अपनी ऊर्जा को देश और समाज कल्याण में लगाना चाहिए। जिस तरह से आज युवा वर्ग को नशा अपने गिरफ्त में ले रहा है यह समाज के लिए अत्यंत ही चिंताजनक है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि नशे की जाल में सिर्फ युवा लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी फंसती जा रही है, अवयस्क फंसते जा रहे है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा आज राजधानी में नियमों की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम जगह जगह नशीली सामग्री बिक्री की जा रही और इस ओर पुलिस और प्रशासन का ध्यान नहीं जाता है। आलम यह कि आसानी से नशीली सामग्री आसानी से उपलब्ध होने के कारण नशे के लिए नए-नए तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है। नशे की गोलीयां, कोडीन, सिरप के अलावा अन्य उपलब्ध नशे का इस्तेमाल बेधड़क किया जा रहा है जो कि समाज के लिए घातक है। उन्होंने कहा विधि अनुसार इन दवाओं की खरीदी बिक्री की पूरी सूचना संबंधित विभाग को मुहैया करानी होती है लेकिन ऐसा होता नहीं है विभागीय उदासीनता के कारण कई दुकानदार अपने लाभ के लिए नई पीढ़ी को गलत रास्ते पर जाने से रोकने के बदले दवाईयां खुले आम बेच रहे हैं। फूड और ड्रग्स विभाग को भी इस ओर ध्यान देते हुए धड़ल्ले से नशीली दवाओं की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाना होगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करनी होगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

