रायगढ़ ।(वायरलेस न्यूज) आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर का गुरुवार को रायगढ़ आगमन हुआ रेल सुरक्षा बल के बैरक और रेल सुरक्षा बल रायगढ़ थाने का निरीक्षण करने के बाद पोस्ट में सभी अधिकारियों कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और समझा।

रायगढ़ रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण करने गुरुवार को सुबह रायगढ़ पहुंचे और रेल सुरक्षा बल रायगढ़ के बैरक और थाने का निरीक्षण करने के बाद पोस्ट में सभी अधिकारियों कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और समझा। पोस्ट में मीडिया को दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि वे आज ही रायगढ़ पहुंचे है रेल सुरक्षा बल के छावनी /बैरक में जाकर बल की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित भवन को देखा और उसके बगल में डाग स्का वायड का नए भवन का बैरक में निरीक्षण किया । रेल संपति की चोरी रोकने के कड़े निर्देश दिए है।पुराने और लंबित मामलों निराकरण करने का आदेश दिया। रेल संपति चोरी करने वाले आरोपियों के ऊपर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।अवैध वेंडरों ,टिकट दलालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिए । रेल सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे मेरी सहेली कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्रेनों में अकेले सफ़र करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिशचित की जाती है और किसी परेशानी होने पर महिला बल सदस्यों को सूचित करके मदद प्राप्त कर सकती है। ट्रेनों में यात्रियों की सहायता के लिए रेल मदद के लिए 139 पर डायल करके कोई भी यात्री पूरे भारत में अगर यात्रा कर रहा है तो उसे तत्काल ट्रेन में और आने वाले स्टेशन में रेल सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम से सबंधित पोस्ट से मदद पहुंचाई जाती है।यात्री का सामान छूटने रेल सुरक्षा बल के द्वारा वापस किया जाता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

