*कोतवाली टी आई शनीप रात्रे की विशेष स्क्वॉड ने 33 साल पुराने मामले के फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर की न्यायालय पेश*
*रायगढ़*। एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के दिये सख्त निर्देशों का पालन करते हुये कोतवाली टीआई शनिप रात्रे द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंटियों की शत प्रतिशत तामिली के लिये विशेष स्क्वॉड बनाया गया है जो वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगाकर दबिश दे रहे हैं । इसी क्रम में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमाक 661/1990 धारा 452 ,323 आईपीसी में जारी स्थायी वारंटी- सेक्रेटरी उर्फ प्रेमलाल पिता मालिकराम साकिन सोनुमुड़ा देवरपारा जूटमिल को आज मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । वारंटी लंबे समय से ओड़िसा में छिपकर रह रहा था जिसके आज सोनूमुड़ा में देखे जाने की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर वारंटी को पकड़ा, उसे जानने-पहचानने वालों से पहचान कराये और वारंट के पालन में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । टीआई कोतवाली शनिप रात्रे के हमराह प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, विपिन पटेल और आरक्षक पदमेश कुमार डेंजारे स्थायी वारंटी की पतासाजी में प्रमुख रूप से शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

