*भूपेश सरकार की किसान न्याय योजना बनी अन्याय योजना :- ओपी*
रायगढ़:- प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मंच से विडियो साझा किया है जिसमें यह बताया गया है कि किस तरह भूपेश सरकार की किसान न्याय योजना छत्तीशगढ़ के किसानो के लिए अन्याय योजना साबित हो रही है। विडियो मे बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में छलिया कांग्रेस की वजह से किसानों पर अत्याचार थमने के नाम नही ले रहा। भूपेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की वजह से किसान प्रताड़ित हो रहे।
किसानों के साथ छल का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की पहली किस्त लगभग 18 हजार किसानों के खातों में अभी तक नही पहुची। छत्तीसगढ़ के किसानो को बोनस दिए जाने को कांग्रेस ने राजीव गांधी न्याय योजना का नाम दिया। लेकिन यह योजना प्रदेश के किसानो के लिए अन्याय योजना बन गई है। 24 घंटे न्याय-न्याय राग अलापने वाली भूपेश सरकार को किसानों के हित की कोई चिंता नही है।वोट बैंक की राजनीति के जरिए छत्तीसगढ़ के किसानों का शोषण किया जा रहा। कांग्रेस की सत्ता के दौरान अन्नदाताओ का अपमान थमने का नाम नही ले रहा है। किसानों पर हो रहे अत्याचार के लिए पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जिमेदार बताते हुए विडियो मे बताया गया है कि आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ के किसान इस अपमान का बदला अवश्य लेंगे।विडियो में खराब धान को शराब ठेकेदारों को कौड़िया के दाम बेचे जाने का आरोप भी लगाया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

