🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डोंगरगढ़ रेल सुरक्षा बल ने ग्राहक सेवा केन्द्र में छापा मारकर एक ई – टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

On: June 29, 2023 6:18 PM

डोंगरगढ़। वायरलेस न्यूज। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डोंगरगढ़ पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से पोस्ट की विशेष टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर एक ग्राहक सेवा केन्द्र में छापा मारकर हजारों के अवैध ई टिकट सहित दुकान संचालक को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस मामले कि जानकारी देते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डोंगरगढ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर ने मीडिया को बताया कि दिनांक 29 जून 23 को वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुग नागपुर के निर्देशन में एवं मेरे मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अखिलेश कुमार द्वारा बल सदस्यो के साथ लेकर प्राप्त आसूचना पर रेलवे आरक्षित ई- टिकटों का कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कोहका (तुमडी़बोर्ड) में ऑनलाइन टिकट का व्यापार करने के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे सीएससी गुरु डिजिटल व्यवसायिक ग्राहक सेवा केंद्र कोहका स्थित दुकान मालिक -मोहित कुमार साहू पिता खोरबाहरा राम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी -हाउस नंबर 129 वार्ड नंबर 8 कोहका थाना पुलिस चौकी तुमडीबोर्ड जिला राजनंदगांव (छ.ग) में दबिश दी गई जिसमे चेकिंग के दौरान दुकान में मौजूद कंप्यूटर सिस्टम को चेक करने पर उसमे 01 नग व्यक्तिगत आईडी से अवैध तरीके 03 नग लाइव -ई-टिकट एवं 12 नग ओल्ड आरक्षित ई – टिकट पाए गए जिसके संबंध में पूछताछ में उनके द्वारा कोई बेड वैध प्रमाण पत्र पेश नहीं किया गया एवं अपनी गलती स्वीकार की,बाद उक्त मामला टिकिटो की कालाबाजारी के अन्तर्गत धारा – 143 रेल अधिनियम का होना पाकर उक्त 03 लाइव ई-टिकट कीमत 14505.65/- रुपए एवं 12 नग ओल्ड ई टिकट जिनकी कुल कीमत 10614.65/- रुपए तथा 01 नग सीपीयू (अनुमानित कीमत 18000/-) जप्त संपति का कुल मूल्य 43120.30/- रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त कर उक्त दुकान संचालक को गिरफ्तार कर जप्तशुदा संपत्ति के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डोंगरगढ़ लाया गया, जहां विधिवत कार्यवाही उपरान्त उनके विरुद्ध रेसुब पोस्ट डोंगरगढ़ अपराध क्रमांक – 666/23 धारा -143 रेल अधिनियम दिनांक 29 जून.2023 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया l

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment