अब सभी संविदा कर्मचारियों को मिलेंगी शासकीय कर्मचारी जैसी सुविधाएं

अनूपपुर / मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में संविदा कल्चर को समाप्त करके लाखों संविदा कर्मियों को बड़ी राहत प्रदान की है। मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मियों के लिये सौगातों की झडी लगाकर उनके परिवारों में खुशियाँ बिखेर दी हैं। प्रदेश के लाखों संविदाकर्मियों ने संतोष जताया है। इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश सरकार बधाई के योग्य है, उनके इस कार्य की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। शिवराज सिंह चौहान ने उनकी सभी मांगें लगभग मान ली हैं। भाजपा नेता एवं भारत विकास परिषद अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने संविदा कर्मचारियों के हितों के लिये उठाए गये कदमों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि श्री चौहान ने मंगलवार को संविदा कर्मियों का पूरा जीवन मंगलमय कर दिया है। अभी करीब ढाई लाख संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री की घोषणा से उनके जीवन में सब मंगल ही मंगल हो गया है। भोपाल में 4 जुलाई 2023 को संविदा कर्मचारियों की महासभा को संबोधित करते हुए
संविदा कर्मचारियों को शिवराज सरकार की बड़ी सौगातें देते हुए
प्रतिवर्ष होने वाले अनुबंध की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। अब उन्हें ना केवल नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा , बल्कि
100 प्रतिशत वेतन भी मिलेगा।
। नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश, मातृत्व अवकाश भी नियमित कर्मचारी की तरह मिलेगा। स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।आंदोलन के समय कटा हुआ वेतन वापस होगा। अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाएगा और रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी प्रदान की जाएगी।
आंदोलन के दौरान दर्ज मामले समाप्त होंगे और नियमित पदों पर भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाएगा।
जाहिर है कि संविदा कर्मियों को शासकीय सेवक की तरह सारे अधिकार ,सभी सुविधाएँ प्रदान करके मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाखों लोगों का मन जीत लिया है। प्रदेश के संविदा कर्मियों में खुशी है और अब उनकी इच्छा है कि अतिशीघ्र उक्त सभी घोषणाओं का क्रियान्वयन कर दिया जाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

