*भूपेश सरकार का कारनामा व्यापम परीक्षा में बिना बैठे पास हुए :- ओपी*
*व्यापम में हुए गड़बड़ी को ओपी चौधरी ने उजागर किया*

रायगढ़(वायरलेस न्यूज):- प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूछा कि
सहायक शिक्षक परीक्षा के लिये 10 जून को जारी विज्ञापन में स्वयं व्यापम ने 1,46,176 अभ्यर्थियों की उपस्थिति बताई थी लेकिन 2 जुलाई को जारी परिणाम में 1,46,275 अभ्यर्थी बताए गाय है ।भूपेश सरकार बताए कि परीक्षा में बिना बैठे ही 99 अभ्यर्थीयो का परिणाम कैसे आ गया ? भाजपा नेता ने कहा भाजपा द्वारा सीबीआई जांच की मांग पर भूपेश सरकार सबूत मांगती है । परिक्षा में बिना बैठे ही आखिर 99 अभ्यर्थी पास कैसे हो गए। परीक्षा में शामिल हुए ही बिना ही पिछले दरवाजे से इन्हे नियुक्तियां मिल जायेगी।
ऐसे मामले भर्ती में माफिया के दखल के संदेहों को मजबूत करते है । ओपी ने कहा भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान व्यापम की परीक्षाओं में बड़े पैमाने में गड़बड़ियां हुई है और छत्तीसगढ़िया भाई बहनों के हक को मारा गया है । प्रदेश की जनता भूपेश सरकार को ऐसे गुनाहों के लिए कभी माफ नही करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

