बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की 7 जुलाई को रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में बिलासपुपर संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर संभाग अंतर्गत जिला बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी जिलों के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 7 जुलाई को रायपुर में होने वाली जनसभा में कितने कार्यकर्ता जायेंगे उसकी विधानसभा स्तर पर समीक्षा की एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा के उपरांत तय किया गया कि बिलासपुर संभाग से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में 25 हजार कार्यकर्ता रायपुर जायेंगे एवं जानकारी दी कि सभी कार्यकर्ता जनसभा में 7 जुलाई को प्रातः 9 बजे तक रायपुर पहुॅच जाये।
बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर रामदेव कुमावत, कोरबा डॉ.राजीव सिंह, मुंगेली शैलेष पाठक, सक्ती कृष्णकांत चंद्रा, जांजगीर गुलाब चंदेल, सारंगढ़ सुभाष जालान, जीपीएम कन्हैया राठौर, राजा पाण्डेय, हर्षिता पाण्डेय, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, ब्रजेन्द्र शुक्ला, अशोक चावलानी, गोपाल साहू, विवेकरंजन सिन्हा, गुरूपाल सिंह भल्ला, दिनेश गबेल, विकास महतो, पवन गर्ग, प्रफुल्ल तिवारी, अशोक साहू, ज्योतिलाल पटेल, दिनेश सिंह, व्ही.रामा राव, पंकज तिवारी, राकेश तिवारी, गगन जयपुरिया सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 04.07.2023
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

