🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*……

On: July 4, 2023 5:23 PM

● *कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*……

*रायगढ़* । बाइक चोरी पर अंकुश लगाने की ओर कोतवाली पुलिस ने आज एक और बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । *आरोपी भोले शंकर केंवट पिता का नाम जीवन प्रकाश केवट उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पनघट पारा डबरा, थाना डबरा, जिला सक्ती* को तमनार पुलिस के पास से जप्त की गई बाइक को उसने इसी साल फरवरी में स्टेशन रोड़ पर के.के. बार के सामने से चोरी करना बताया है । तमनार पुलिस ने आरोपी भोले शंकर केंवट से स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल CG 13 S 4987 की जप्ती कर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्रवाई कर चालान किया गया था । आरोपी से बरामद की गई मोटर सायकल थाना कोतवाली के अपराध से संबंधित होने पर कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय से थाना तमनार की इस्तगासा क्रमांक धारा 41(1-4) जा0फौ0/379 भारतीय दंड विधान की डायरी थाना सिटी कोतवाली के मूल अपराध में गिरफ्तारी की अनुमति लेकर आज 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment