● *असामाजिक तत्वों पर चक्रधरनगर पुलिस सख्त, टीवी टावर रोड़ पर हथियार लहरा रहे युवक पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर भेजा जेल*….
*रायगढ़* । एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर चक्रधरनगर पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग व सूचनातंत्र सुदृढ कर असमाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दोपहर चक्रधरनगर टीआई प्रशांत राव आहेर को मुखबिर ने सूचना दिया कि टीवी टवर हनुमान मंदिर के पहले मेन रोड सार्वजनिक स्थान पर एक युवक हाथ में धारदार हथियार को लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है । टीआई ने तत्काल थाने से स्टाफ तस्दीकी कर कार्रवाई के लिये भेजा । चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने मौके पर *आरोपी राहुल सिंह राजपूत पिता चन्द्रमा सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष साकिन दुर्गा मंदिर टीवी टवर रोड़ चक्रधरनगर* को एक धारधार चाकू के साथ हिरासत में लेकर थाना लायी । आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड बाद जेल भेजा गया है । कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

