बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के सदस्य होंगे राज्य स्तर आंदोलन में शामिल। आज 7 जुलाई 2023 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले आयोजित

एक दि टीवीवसीय सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन के समर्थन में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के कर्मचारी भी शामिल होंगे यह जानकारी न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव श्री धीरज पलेरिया ने दी । इस संबंध में कल आयोजित राज्य स्तरीय वर्चुअल मीटिंग में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा भी शामिल हुए जिसमें उन्होंने न्यायिक कर्मचारी संघ का आभार प्रकट करते हुए उन्हें इस आंदोलन में भी शामिल रहने का निवेदन किया । ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 12 दिवस चले अनिश्चितकालीन हड़ताल में छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के 23 जिलों के सभी कर्मचारी शामिल हुए थे जिससे राज्य शासन पर बहुत दबाव पड़ा था। प्रांत अध्यक्ष श्री युद्धेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ ने आज अपने-अपने जिलों में सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया है महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत 4 सतरीय वेतनमान सातवे वेतन के अनुरूप गृह भाड़ा संबंधी अन्य पांच सूत्री मांगे के संबंध में यह हड़ताल आगे किस स्तर तक जाएगी अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन न्यायिक कार्य ठप रहेगा हजारों प्रकरण सहित हजारों पक्षकार भी प्रभावित होंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

