शिवनाथ एक्सप्रेस में महिला *रेल यात्री का बैग चुराने वाले शातिर चोर को रेलवे सुरक्षा बल ने किया गिरप्तार*
गोंदिया।वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल गोंदिया ने प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से ट्रेनों में चोरी करने वाले चोर को दबिश देकर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। गोंदिया रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने मीडिया को बताया कि श्री पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसूब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा अभियान के तहत दिनांक 05.07.2023 को नागपुर मंडल टास्क टीम गोंदिया स्टेशन यार्ड में एंबुस वॉच में थे इस दौरान एक संदिग्ध को गोंदिया स्टेशन यार्ड में लगी बड़ी घास एवम घनी झाड़ियों में कुछ टटोलते खोजते देखा गया। संदेह के आधार पर उस पर नजर रखी गई और समय लगभग 01/20 बजे उसने झाड़ियों से कुछ सामान निकाला और सामान निकालकर अपने हाथ में रखकर भागने लगा इस दौरान तैनात स्टाफ के द्वारा उसे रोका गया। उसे रोककर देखे तो उसके हाथ में पर्पल कलर का लेडीज बैग मिला जिससे हमारा संदेह और बड़ गया। लेडीज पर्स उसके पास कैसे होने के संबंध में पूछताछ किए जाने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। संदेहस्पद स्थिती में यार्ड में पाए जाने के कारण उसे पोस्ट में लाया गया। पोस्ट पर उसे गहनता से पूछताच किए जाने पर उसने बताया की यह बैग जिसमे एक MI कंपनी का स्मार्टफोन,कुछ पैसे,दवाई और आधार कार्ड था को दिनांक 01/07/2023 को रात 01 से 02 बजे के बीच शिवनाथ गाड़ी से किसी महिला यात्री से चुराया है। आरोपी के बताए अनुसार रिकॉर्ड चेक करने पर पाया गया की इस घटना के संबंध में जीआरपी गोंदिया में अपराध क्रमांक 101/2023 दिनांक 04.07.2023 धारा 379 आईपीसी एक्ट मामले की शिकायत थी ।लेडीज पर्स में मिले आधार कार्ड से यह पुष्टि हो गई की यह बैग उसी महिला की है जिसने शिवनाथ गाड़ी से रात के समय बैग चोरी होने की शिकायत कि थी ।आरोपी का नाम प्रशांत हेडाऊ पिता गणेश हेडाऊ उम्र 25 वर्ष निवासी लालगंज, इतवारी, नागपुर होना पाया गया था । आरोपी को बैग में मिले मोबाइल के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी गोंदिया को सुपूर्द किया गया। जिसे जीआरपी गोंदिया के द्वारा मामले में शुमार किया गया।
उक्त कार्यवाही में मंडल टास्क टीम के उप.निरी.रुपेश अरूण बनसोड,प्रधान आरक्षक राजेन्द्र रायकवार,आरक्षक विकास पटले,आरक्षक अकबर खान पोस्ट गोंदिया के आरक्षक वी.के.कुशवाह और अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया के उप निरीक्षक के.के.दुबे और आरक्षक नासीर खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

