निगम के 33 कर्मचारियों का समयमान वेतनमान स्वीकृत
0 निगम कर्मचारियों को लाभ देने कमिश्नर चंद्रवंशी ने दिए थे निर्देश
रायगढ़। निगम के 33 कर्मचारियों के समयमान वेतनमान स्वीकृत किए गए हैं। समयमान वेतनमान स्वीकृत होने से अतिरिक्त वेतन का लाभ इन कर्मचारियों को मिलेगा।
शासन द्वारा नगरीय निकाय के पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान की योग्यता रखने वाले सभी नियमित कर्मचारियों को लाभ देने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के तहत निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने इसे गंभीरता से लिया और निगम की छानबीन समिति को कर्मचारियों के योग्यता अनुसार समयमान वेतनमान एवं पदोन्नति देने के निर्देश दिए। इसमें कमिश्नर के अधिकार क्षेत्र के 28 कर्मचारियों का समयमान वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इसी तरह मृत्यु अथवा सेवानिवृत्त के 5 प्रकरण को स्वीकृति के लिए एम आई सी में रखा जाएगा। इस् तरह 33 कर्मचारियों के समयमान वेतनमान स्वीकृत किए गए हैं। इससे समयमान वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति के समान अतिरिक्त वेतन का लाभ मिलेगा। इससे निगमांतर्गत कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित वेतनमान स्वीकृत करने पर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी का आभार व्यक्त किया है। कर्मचारियों ने कहा कि शासन द्वारा निर्देश के बाद कुछ ही समय में छानबीन समिति की प्रक्रिया सहित शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, कार्यकाल, सी आर आदि संबंधित योग्यता को पूर्ण करने वाले कर्मचारियों के समयमान वेतनमान स्वीकृत किए गए हैं। कर्मचारी को इससे आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। इसी तरह कुछ ऐसे कर्मचारी हैं, जो आने वाले समय पर सेवानिवृत्त होंगे। समयमान वेतनमान मिलने पर ऐसे कर्मचारियों को पेंशन फिक्सेशन में अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इससे कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के बाद भी आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.01ब्रेकिंग न्यूज मंगला स्थित गजमोहनी परिसर में शॉट सर्किट से भीषण आग लगी करोड़ो का बिजली समान जला परिसर को खाली कराया, पार्किंग को गोडाउन कैसे बनाया?
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा


