डेढ़ लाख की एप्पल आईफोन के साथ
रेलवे सुरक्षा बल ने 03 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
गोंदिया। वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल गोंदिया और नागपुर मण्डल टास्क टीम ने ट्रेनों में यात्रियों के बैग चोरी करने वाले तीन चोरों को डेढ़ लाख के मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल गोंदिया पोस्ट प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने मीडिया को बताया कि श्री पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसूब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे यात्री सुरक्षा अभियान के तहत नागपुर मंडल टास्क टीम तथा अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया के द्वारा दिनांक 01.07.2023 को गाडी़ संख्या 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस मे गोंदिया आउटर के (पश्चिमी छोर) पर एक महिला यात्री के बैग चोरी प्रकरण मे संलिप्त आरोपीयो की खोजबीन एंव पतासाजी के दौरान आज दिनांक 06.07.2023 को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी पर गोंदिया स्टेशन के पश्चिमी आउटर के नजदीक चोरी वाले स्थान के ही तीन लड़के संदिग्ध अवस्था मे घुम रहे तीनो लड़को को हमारे टीम के द्वारा रोककर उनसे पुछताछ करने पर उनके द्वारा घबराहट में टालमटौल जवाब देते हुए गुमराह करके भागने का प्रयास किए मौके पर उन्हें पुनः रोका गया। संदेह के आधार पर उन तीनो की तलाशी लेने पर उनमें से 01 व्यक्ति के पेंट की जेब मे सिम लगा हुआ एक नग जामुनी रंग का *एप्पल आईफोन 14 प्रो मैक्स* कंपनी का मोबाइल जिसकी किमत करीबन रू. 1,49,900/- तथा 01 नग एप्पल कंपनी का हेड फोन फिरोजी कलर का जिसकी किमत अंदाजन रू. 2,500/- बरामद हुआ। जिसके सबंध मे सख्ती से पूछे जाने पर उसने बताया कि दिनांक 01.07.2023 को वे तीनों चोरी करने के लिये अपने फरार दोस्त के साथ वहा रेलवे फाटक के पास आए थे और उस समय एक गाडी़ शिवनाथ एक्सप्रेस लाल सिग्नल होने के कारण वहा रूकी थी जिस पर अंधेरे का फायदा उठाकर वे लोग उक्त गाडी़ के एसी कोच मे चढ़कर बर्थ पर सो रही एक महिला यात्री के सिरहाने से उसका लेडिज पर्स चुराकर मौके से भाग गए थे, उक्त पर्स के अंदर 01 नग आई फोन मोबाईल, 01 नग स्मार्ट वाॅच, इअर बर्ड, चार्जर, और कुछ नगद पैसे मिले थे, जिसे उन्होंने आपस मे बांट लिया था। उन्होंने बताया कि आज भी वो लोग फिर से चोरी करने की नियत से आए थे जिससे उन्हे और पैसा मिल सके । इन सभी ने दिनाक 01.07.2023 को भोर सुबह समय लगभग 05 बजे चोरी करने का गुनाह स्विकार किए। जप्त सम्पत्ति में *एप्पल कंपनी का Phone 14 Pro Max* और *01 नग एप्पल कंपनी का हेड फोन* होना पाया गया। *बरामद संपत्ति की कुल किम्मत 152400/- रुपया* है। शासकीय रेल पुलिस गोंदिया में इस चोरी के संबंध में अपराध क्रमांक 104/2023 दिनांक 06.07.2023 धारा 379 आईपीसी एक्ट के तहत दर्ज है। जानकारी के लिए बताए की फिरयादि के द्वारा इस चोरी की शिकायत जीआरपी रायपुर में दिनांक 01.07.2023 को ही किया गया था चूंकि घटना गोंदिया में होने के कारण वह FIR क्षेत्रधिकार के आधार पर गोंदिया ट्रांसफर किया गया था। तीनो आरोपी 01.हर्ष उर्फ अंशु भरत ठाकुर,उम्र 19 वर्ष, 02.शिवा मुकेश बांसोड़ उम्र 20 वर्ष और 03 रोहित ओमप्रकाश रहांगडाले उम्र 19 वर्ष तीनो रमाई नगर- रामनगर,गोंदिया के रहने वाले है।तीनो आरोपियों पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु जीआरपी गोंदिया को सुपूर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में मंडल टास्क टीम के उप.निरी.रुपेश अरूण बनसोड, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र रायकवार, आरक्षक विकास पटले, आरक्षक अकबर खान, आरक्षक जी एस तोमर तथा अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया के उप निरीक्षक के.के.दुबे, प्रधान आरक्षक आर. सी.कटरे, आरक्षक नासीर खान और पोस्ट गोंदिया के आरक्षक वि.के. कुशवाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

