🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेसुब गोंदिया ने पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस से गुप्त सूचना पर डेढ़ लाख का गांजा पकड़ा

On: July 8, 2023 5:12 PM

गोंदिया (वायरलेस न्यूज) आज दिनांक 08.07.23 को रेसुब पोस्ट गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक वी.के. तिवारी के नेतृत्व में जब मंडल टास्क टीम के उप निरीक्षक रूपेश बन्सोड, प्र.आ. गंभीर सिंह तोमर, प्र.आ. प्रशांत दलाई, प्र.आ. राजेन्द्र रायकवार, आरक्षक विकास पटले, आरक्षक अकबर खान एवं रेसुब पोस्ट गोंदिया के उप निरीक्षक सी.के.पी. टेंभुर्णिकर व आरक्षक अमित संयुक्त रूप से गोंदिया स्टेशन परिसर व यात्री गाडियों में अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष निगरानी एवं चेकिंग करते हुए “ऑपेरशन नारकोस” चला रहे थे तब एक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त बल सदस्यों द्वारा गाडी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गोंदिया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-03 पर समय 13.45 बजे आगमन उपरांत गाडी के पीछे गार्ड बोगी से दूसरे जनरल डिब्बे ECO-215097/C की चेकिंग करने पर कोच के बाथरूम के साइड में नीचे एक लाल-पीले रंग का मध्यम आकार का बैग जिसमे हिंदी में महक सिल्वर पान मसाला लिखा हुआ था, वह संदिग्ध व लावारिस अवस्था मे रखा हुआ पाया गया । उक्त बैग के बारे में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री के द्वारा बैग के मालिक के बारे में कोई जानकारी नही होना बताया गया । पश्चात उक्त बैग को जनरल कोच से बाहर निकालकर प्लेटफार्म मे रखा गया और उपस्थित सभी बल सदस्यो के समक्ष चैन खोलकर देखने पर उक्त बैग मे सघन सेलो टेपिंग किये हुए 07 नग पैकेट दिखाई दिये जिसमे से एक पैकेट को चेक करने पर उसमे तीक्ष्ण गंध वाला मादक पदार्थ गाँजा होना पाया गया । इसकी सूचना फोन के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों एवं मंसुनि कक्ष नागपुर को समय 14.00 बजे दी गई । आगे उच्च अधिकारी का अनुमोदन प्राप्त कर व नियमानुसार कार्यवाही करते हुए राजपत्रित अधिकारी विशाल नगराज सोनवने, अपर तहसीलदार गोंदिया के समक्ष वजन करने पर थैले सहित 07 गांजो के पैकेटों का कुल वजन 14.636 KG पाया गया । बैग मे रखे 07 नग बंडलों का वजन- (1) 2.066 KG (2) 2.033 KG (3) 2.022 KG (4) 2.036 KG (5) 2.036 KG (6) 2.034 KG (7) 2.037 KG (कुल वजन- 14.262 किलोग्राम) पाया गया । जिसे सैंपलिंग व सीलिंग करते हुए कानूनी कार्यवाही हेतु दस्तावेजों सहित जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया जहाँ विषयांकित मामला दर्ज कर उसकी जॉंच की जा रही है । बरामद किये गए 14.262 किलोग्राम गांजे का वर्तमान बाजार मूल्य 1,42,620/- रुपये है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment