बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)
आज सुबह 7 बजे के आसपास एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई. देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई. बिल्डिंग में मेडिकल स्टोर और एक ज्वेलरी शॉप संचालित था. राहत की बात ये थी कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कोई नहीं था. इमारत गिरने के बाद व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है ।इस मामले में बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भाजपा नेता अमर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि पहले से नाला होने के बावजूद नाला निर्माण कराए जाने की जांच भी होनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले लोगों ने अवगत कराया था कि नाले की खुदाई के कारण इस इमारत को खतरा है। साथ ही रानी शक्ति मंदिर के बड़े गेट को भी नुकसान पहुंच सकता है। इस बारे में बार-बार जानकारी दी गई थी । लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। और परिणाम स्वरुप आज ये हादसा हो गया।इस घटना को लेकर मंगला चौक के व्यापारियों का आक्रोश भी खुलकर सामने आया है।
घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में कई चौक चौराहे में नाले खोदे गए हैं। वह भी मई जून के महीने में खोदे गए हैं । जबकि सभी को मालूम है कि मई जून के महीने में बारिश शुरू हो जाती है और नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा पहले तो इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि पहले से ही नाले बने हुए हैं, तब क्यों उन्हे खोदा जा रहा है। क्या भ्रष्टाचार के कारण इस तरह की योजनाएं चल रही हैं। यह भगवान की कृपा है कि इस मकान में कोई नहीं रह रहा था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।
श्री अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की साथ ही नाला निर्माण करने के संबंध में जांच करने की मांग की एवं उचित कार्यवाही नहीं होने पर चक्काजाम करने की शासन को चेतावनी भी दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

