🅾️ सामाजिक एकता से होगा क्रांतिकारी बदलाव: *पुरंदर मिश्रा*
रायपुर (वायरलेस न्यूज) गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्री पुरंदर मिश्रा ने उत्कल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्षों, संभाग प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों की प्रथम समिक्षात्मक बैठक लिया जिसमें प्रभारियों से प्रदेशभर के ब्राह्मण परिवारों की जानकारी एवं समाज की विकास मे क्रियान्वित अभियान और योजनाओं की जानकारी लिया गया एवं बैठक में जिला उत्कल ब्राह्मणों की संख्या पर किये गये सर्वे कार्य पर चर्चा, प्रदेश के उत्कल ब्राह्मणों में एकजुटता, एकरूपता एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा, प्रदेश उत्कल ब्राह्मणों का परिवार परिचय पत्रिका बनाने हेतु सम्पूर्ण प्रदेश का विस्तृत सर्वे हेतु चर्चा जैसे विषयों के साथ समाज की संगठनात्म मजबुती हेतु चल रहे अभियान की जानकारियों पर समिक्षात्मक चर्चा हुई एवं समाज के विकास के लिए श्री मिश्रा ने जिला अध्यक्षों, संभाग प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों को टिप्स प्रदान किया।
उक्त बैठक में श्री मिश्रा ने जिला अध्यक्षों, संभाग प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में केवल ब्राह्मणत्व को ही जगाने से काम नही चलने वाला अगर हमारे समाज में एकता और परस्पर सहयोग की भावना हो जाए तो छत्तीसगढ़ में ही नही बल्कि पूरे भारत मे एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी बदलाव हो सकता है परंतु समाज में जागरूक्ता के अभाव एवं असमाजिक विसंगति और समाज में एकजुटता ना होने की वजह और समाज में बुद्विजीवि होने के बावजूद समाज के प्रति सेवा भाव का ना होना जैसे कारणों के चलते हमारा समाज कहीं ना कहीं पिछड़ी हुई है। साथ ही उन्होने कहा कि हमारे समाज में व्याप्त इन्हीं सभी विसंगतियोे को दुर करने एवं समाज के विकास के लिए हमने यह संगठन बनाया है जिससे कि समाज का सर्वागिंण विकास हो सकें।
*उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, गुणनीधी सतपथी, चैतन सतपथी, डॉ. चितरंजन कर, (संभाग प्रभारी) अरूण पंडा, वाचस्पती मिश्रा, लक्ष्मण सतपथी, नित्यानंद मिश्रा (जिलाध्यक्ष), शैलेन्द्र पंड़ा, संतोष होता, सत्यदेव शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, लक्ष्मण पंड़ा, केशरंजन दास, किशोर कुमार रथ, शारदा चरण दास, चित्रसेन नंदे, पूर्णचंद त्रिपाठी (जिला प्रभारी), पूर्णानंद मिश्रा उसत मिश्रा, सरस्वती मिश्रा, माधुरी पंड़ा, निवेदिता मिश्रा, भारती नंदे, मिनती मिश्रा सहित उत्कल ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य सदस्यगण उपस्थिति रहे!*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

