*कलेक्टर ने नियत समय में आगामी एक वर्ष के लिए प्रतिबंध का आदेश जारी किया*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वायरलेस न्यूज 13 जुलाई 2023) जिला मुख्यालय के मुख्यमार्गों से लगे विद्यालय एवं महाविद्यालय संचालित हैं। छात्र-छात्राओं एवं आमजनों की सुरक्षा एवं दुर्घटना की आशंका को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 215 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रायपुर-सारंगढ़ हाईवे के पास ग्राम छोटे हरदी, दानसरा बेरियर एवं सारंगढ़ बिलासपुर मार्ग पर चंदाई गांव के पास सुबह 6ः30 बजे से 9ः00 बजे, दोपहर 1ः00 बजे से 3ः00 बजे व शाम 5ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक उक्त मार्गाें पर भारी वाहनों को आगामी एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि यात्री बसों के लिए उक्त प्रतिबंध लागू नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

