*राहुल के समर्थन मे कांग्रेस के सत्याग्रह को ओपी ने नौटंकी बताया*
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- राहुल गांधी द्वारा पिछड़ी जाति का अपमान किए जाने के मामले में कोर्ट के राहत नही मिलने पर कांग्रेस के मौन सत्याग्रह को प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने नौटंकी बताया। धरने में बैठे मुख्यमंत्री के मौन सत्याग्रह के बाद सोशल मंच से ओपी चौधरी ने कहा
एक परिवार की चापलूसी करने के लिए पिछड़ी जाति का अपमान करने वाले शहज़ादे में इतनी भी शालीनता नही कि वे अपने किए के लिए सार्वजनिक माफी मांग ले। राजनीति में आखिर इतना अभिमान क्यों ? पिछड़ी जाति के लोगो का निरादर करते हुए उनकी भावनाओं का निरादर करना, न्याययिक आदेश की अवहेलना करना। यह सब कुछ अहंकारी होने का प्रमाण है। ये परिवार स्वय को देश से बड़ा मानता है। इसी अकड़ की वजह से देश वासियों के मन में सहानुभूति नहीं है। भाजपा नेता ओपी ने प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं द्वारा शहजादे के लिए धरने को लज्जाजनक बताते हुए कहा कांग्रेसियों को पिछड़ी जाति से जुड़े मान सम्मान से कोई सरोकार नहीं है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

