*रेलवे ओवर ब्रिज के मरम्मत निर्माण कार्य हेतु महापौर ने किया भूमि पूजन*
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज)
रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्रीमती जानकी काट्जू द्वारा शहर विकास में सहयोग हेतु जिंदल स्टील पावर लिमिटेड को सी एस आर मद से महिलाओं के लिये पिंक टॉयलेट,रेलवे ओवर ब्रिज बोगदा पुल पर पानी निकासी हेतु मरम्मत निर्माण कार्य एवं ट्विन बिन की मांग की गई थी जिसमें वर्तमान में पिंक टॉयलेट का उद्घाटन और रेलवे अंडर ब्रिज पर भूमि पूजन किया गया।महापौर ने सहयोग के लिये जिंदल प्रबंधन को आभार जताया है।
महापौर जानकी काट्जू एवं पूर्व कमिश्नर श्री संबित मिश्रा के पहल से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के सी एस आर मद से पिंक टॉयलेट,रेलवे ओवर ब्रिज बोगदा पुल पर पानी निकासी हेतु निर्माण कार्य एवं ट्विन बिन की मांग की गई थी,जिस पर विगत दिनों विनोबा नगर दुर्गा मंदिर समीप पिंक टॉयलेट का उद्घाटन और रेलवे ओवर ब्रिज बोगदा पुल पर पानी निकासी निर्माण कार्य लागत 7 लाख का भूमि पूजन किया गया,
मालधक्का रोड रेलवे ओवरब्रिज में हर साल बरसात में पानी भरने के कारण क्षेत्रवासियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है,जिसे सुगम बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था हेतु लगातार शिकायत और मांग की जा रही थी,महापौर जानकी काट्जू ने उक्त समस्या को संज्ञान में लेकर जिंदल सी एस आर मद से कार्य का आरंभ कराया महापौर ने कहा की अब समस्याओं से निजात मिलेगा बदबू भी नही आएगा और आवजाजी में भी सहूलियत होगा,वही महिलाओं को शहर के अंदर प्राइवेसी के साथ पिंक टॉयलेट की सुविधा मिलेगी,साथ ही सी एस आर मद से ट्विन बिन भी लगाया जाएगा जिससे शहर स्वस्थ और सुंदर बनेगा,भूमि पूजन दौरान क्षेत्र के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी तथा दिबेश सोलंकी भी उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि जिंदल स्टील पावर से हमने शहर विकास हेतु पिंक टॉयलेट,ट्विन बिन एवं रेलवे अंडर ब्रिज में पानी निकासी समस्या हेतु निर्माण कार्य के लिये मांग किया था जिसे जिंदल प्रबंधन ने स्वीकार करते हुए सहयोग प्रदान किया पिंक टॉयलेट के उद्घाटन में ई डी समेत क्षेत्र में नगरिकगण उपस्थित रहे वही रेलवे ओवर ब्रिज के मरम्मत निर्माण कार्य हेतु वार्ड पार्षद की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया,महापौर ने सहयोग प्रदान करने के लिये जिंदल पावर प्रबंधन को आभार ब्यक्त किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

