रायगढ़ ।थाना खरसिया के मर्ग क्रमांक 12/21 धारा 174 जाफौ की जाँच पर टी.आई. खरसिया एस.आर. साहू द्वारा मृतिका के पति पर दहेज मृत्यु का अपराध दर्ज किया गया है । मर्ग जांच पर पाया गया की मृतिका सुनीता बंजारा उम्र 23 वर्ष की शादी 04 वर्ष पूर्व ललित बंजारा निवासी करपीपाली के साथ हुई थी । जिनके दो छोटे बच्चे हैं, शादी के 01 वर्ष बाद से ललित बंजारा पत्नि सुनीता बंजारा को मोटर सायकल अपने पिता के घर से लाओ, पैसा माँग कर लाओ कहकर परेशान करता था । ललित बंजारा 9000 रूपये अपने ससुर गिरधारी बंजारा से लेकर बाईक भी खरीदा था । दिनांक 15.12.20 को ललित बंजारा अपनी पत्नी सुनीता बंजारा को अपने पिता से 4000 रूपये माँग कर लाओ कहने पर सुनीता बंजारा क्या करोगे पैसा कहने पर ललित बंजारा थप्पड, लात से मारपीट किया और घर से निकल जाओ कहकर धमकी दिया जिससे दुखी होकर दिन करीब 12 बजे अपने घर में रखे जरीकेन के मिट्टी तेल को अपने उपर डालकर आग लगा ली । ललित बंजारा आग को बुझा कर बोतल्दा के प्राईवेट डाक्टर से 20.12.20 तक घर में ईलाज करवाया । 21.12.20 को ललित बंजारा रायगढ अस्पताल ले गया और उसी दिन घर से पैसा ला रहा हूँ कहकर भाग गया । सुनीता का पिता 21.12.20 से 23.12.20 तक कालड़ा अस्पताल रायपुर में ईलाज कराया । दिनांक 24.12.20 को अपने घर ग्राम बुड़िया थाना तमनार ले आया । घर में ईलाज कराते दौरान दिनांक 09.01.21 के सुबह सुनीता फौत हो गई । नवविवाहिता के मृत्यु के मामले में तमनार पुलिस द्वारा मर्ग पंचायतनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी से कराकर शव का पीएम कराया गया । पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण 75-85% शरीर के भाग का जल जाना मृत्यु का कारण लेख किया गया । जांच में मृतिका के मायकेवालों के कथन मौका निरीक्षण के आधार पर सुनीता बंजारा अपने पति ललित बंजारा के प्रताड़ना से तंग आकर अपने उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली जिससे मृत्यु हो गई पाये जाने पर आरोपी *ललित बंजारा लखन बंजारा उम्र 27 साल ग्राम करपीपाली खरसिया* के विरूद्ध धारा 304(B) IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

