रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) कोतवाली टी.आई. निरीक्षक मनीष नागर के हमराह उपनिरीक्षक नंद कुमार पैकरा, आरक्षक विनोद शर्मा, मनोज पटनायक द्वारा आज थाना कोतवाली रायगढ़ के स्थाई वारंटी *विक्की भारती उर्फ विकास पिता उर्फ विकास भारती पिता पूरन भारती उम्र 36 वर्ष सा. संगीतराई OP जुटमील* को पकड़ा गया । आरोपी पर सट्टा पट्टी लिखने के आरोप में जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया था । आरोपी के न्यायालय उपस्थित नहीं होने पर न्यायधीश श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी रायगढ़ द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था । वारंटी लंबे समय से पुलिस से लुक छिप रहा था जिसे आज उसके घर पर होने की मुखबिर सूचना पर कोतवाली टी.आई. के हमराह स्टाफ द्वारा घर पर दबिश देकर पकड़ा गया और न्यायालय पेश किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

