● *घरघोड़ा पुलिस के हाथ आया लूट, डकैती मामले का स्थायी वारंटी, पिछले 15 साल से पुलिस से लुक-छिप रहा था वारंटी*…
*रायगढ़* । विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा फरार आरोपियों/वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, निर्देशों पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा द्वारा अधिक से अधिक वारंटियों की धरपकड़ के लिये थाने स्टाफ की विशेष टीम वारंटी पतासाजी के लिए लगाया गया है जिनके द्वारा मुखबिर लगाकर स्थायी वारंटी टेकलाल लोहार पिता मिलाप लोहार निवासी बासनपाली थाना तमनार को पकड़ा गया है । वर्ष 2008 के लूटपाट तथा वर्ष 2009 में डकैती के मामले में आरोपी टेकलाल शामिल था । आरोपी पर वर्ष 2008 में जेएमएफसी रायगढ़ द्वारा बेमियादी वारंट जारी किया गया था । तब से आरोपी पुलिस से लुक छिप रहा था । घरघोड़ा पुलिस टीम ने वारंटी के रिस्तेदारों से लगातार उसकी जानकारी ले रहे थे और मुखबिरों को जानकारी साझा करने तैनात किया गया था जिससे कल वारंटी को उसके गांव में दबिश देकर पकड़ा गया है । वहीं घरघोड़ा पुलिस ने छेड़खानी मामले के एक और स्थायी वारंटी संजय निकुंज पिता धनसाय निकुंज उम्र लगभग 46 साल वार्ड क्रमांक 9 मधुबनपारा रायगढ हाल मुकाम बरभांठा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार किया गया है, दोनों वारंटियों को आज न्यायालय पेश किया गया है । एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी शरद चंद्रा तथा आरक्षक सुमित उरांव और प्रहलाद भगत की वारंटी पतासाजी गिरफ्तारी में विशेष भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

