महिला सम्मान समारोह में शामिल हुईं सांसद गोमती साय
खरसिया (वायरलेस न्यूज)। जिले के खरसिया में आज भाजपा के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जहां रायगढ़ लोकसभा के सांसद श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं । जहां महिलाओं को साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
उपस्थित महिलाओं और आम जनों को संबोधित करते हुए सांसद ने नारी शक्ति का वर्णन किए । उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने का कार्य भाजपा में सर्वाधिक है जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं को सदन तक चाहे वह सांसद के रूप में हो या फिर देश के प्रथम नागरिक के रूप में । महिलाओं के साथ-साथ हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान देने का कार्य किया है । भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठ कर कार्य करती है।
सांसद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ सहित खरसिया विधानसभा में सरकार बदलने की बात कही । भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भी सांसद शामिल हुई जहां क्षेत्र के जनहित मुद्दों को लेकर चर्चाएं हुई।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने कार्यकर्ताओ और आमजनों को एक एक बुलाकर समस्याओं को पूछा । उन्होने कुछ विषयो में एसडीएम से चर्चा कर तत्काल समस्या का समाधान भी किए ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

