किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुन्द – कलेक्टर डोमन सिंह से ओड़िसा प्रांत के झारसुगड़ा जिले के ग्राम दुर्लगा के 63 वर्षीय पदयात्री श्री अभिराम सतपथी ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में सौजन्य मुलाकात की। श्री सतपथी ने बताया कि वे लोगों को नशा सेवन से दूर रहने और प्रत्येक दिन शारिरिक व्यायाम करने के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से 06 जनवरी 2021 से देश की पदयात्रा पर निकलें है। उन्होंने बताया कि वे निजी पाॅवर सेक्टर में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्होंने देखा कि बहुत से लोगों को नशा करने की बुरी आदत है। इससे लोगों को बचना चाहिए। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से शारिरिक व्यायाम करने की जरूरत है। जिससे मन, मस्तिष्क और सेहत बेहतर रहता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से लोगों के मन में नशे की लत की तरफ झुकाव नही होता। उन्हांेने बताया कि अभी तक वे एक हजार 161 किलो मीटर की पदयात्रा कर चुकें है। वे 26 मार्च 2021 को पदयात्रा करते हुए संसद भवन नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस पर कलेक्टर ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

