🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अरपा बैराज कार्य की बाधा को खत्म की हाईकोर्ट ने कलेक्टर डॉ.मित्तर ने कहा..जल्द शुरू होगा काम

On: February 19, 2021 4:37 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) हाईकोर्ट ने अरपा बैराज निर्माण कार्य और टेन्डर प्रक्रिया को लेकर दायर याचिका पर अंतिम फैसला कर दिया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान टेन्डर प्रक्रिया को ना केवल सही बताया। बल्कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश भी दिया है, बताते चलें कि एक अरब रूपए की लागत से बिलासपुर स्थित अरपा नदी पर शिवघाट और पचरी घाट में दो बैराज बनाए जाएगे। मामले में मुख्यमंत्री के सदन में एलान के बाद वित्त मंत्रालय ने राशि भी स्वीकृत किया। सरकार से हरी झण्डी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी प्रशासन ने बैराज निर्माण को लेकर टेण्डर जारी किया। कुल 6 कम्पनियों ने बैराज निर्माण को लेकर निविदा जमा भी किया,
सारी प्रक्रिया के बाद दो टेन्डर को सही पाया गया। सबसे न्यूनतम दर होने के कारण प्रकाश एसोल्टिंग को बैराज निर्माण की जिम्मेदारी दी गयी। जबकि कुछ प्रक्रियागत खामियों की वजह से स्मार्ट सिटी प्रशासन ने 4 कम्पनियों के टेण्डर को निरस्त किया। इसी में से एक कम्पनी ने टेण्डर प्रक्रिया को हाईकोर्ट में चुनौती दिया।

मा्मले में आज अंतिम सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बैराज निर्माण और टेन्डर प्रक्रिया को सही पाते हुए स्मार्ट सिटी प्रशासन के पक्ष में फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने टेन्डर की प्रक्रिया को सही ठहराते बैराज निर्माण की अंतिम बाधा को खत्म कर दिया गया है। मामले में जिला कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। डॉ. मित्तर ने बताया कि हाईकोर्ट का फैसला आ गया है। जल्द ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद बिलासपुर स्मार्ट सिटी का काम तेजी से होगा। बैराज निर्माण प्रक्रिया के क्रियान्यवयन में तेजी आएगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment