शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न सरगुजा कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी उपस्थित रहीं
मनेंद्रगढ़, (वायरलेस न्यूज 19 जुलाई 2023 ) / जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बॉर्डर मीटिंग बुधवार को हसदेव गेस्ट हाउस नई लेदरी में आयोजित की गई। निर्वाचन आयोग के मंशानुसार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल ज़ोन (म.प्र.) श्री डीसी सागर, कमिश्नर सरगुजा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कमिश्नर शहडोल (म.प्र.) श्री राजीव शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग ने आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की।
विधानसभा निर्वाचन 2023 संबंधी समीक्षा बैठक में शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जीपीएम और कोरबा जिले के कलेक्टर और एसपी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सभी कलेक्टर और एसपी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया गया कि जिले में मतदान के लिए शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करने अवैध मादक पदार्थों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। सूचना तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत जिले में लगातार कार्यवाही जारी है। बॉर्डर एरिया में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है। सभी प्रमुख सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट लगाया गया है और संवेदनशील हॉट-स्पॉट स्थानों का चिन्हांकन कर सीसीटीवी भी लगाया गया है। सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए सोशल मीडिया में प्रत्येक स्तर पर ग्रुप बनाए गए हैं।असामाजिक तत्वों की आवाजाही और सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गये हैं। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कार्य संपन्न कराने के लिये सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामंजस्य से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में एमसीबी एसपी श्री तिवारी ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट की।
बैठक में एमसीबी कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, कोरिया कलेक्टर श्री विनय लंगेह, जीपीएम कलेक्टर श्रीमती प्रियंका राशि महोबिया, कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, एसपी कोरिया श्री त्रिलोक बंसल, एसपी शहडोल श्री कुमार प्रतीक तथा अन्य जिलों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

