मासूमों के जान की कीमत पर अवैध व्यापार चला रही सरकार – अरुण साव
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) पिछले दिनों सेंदरी के अवैध रेत घाट में हुए तीन मासूम बच्चियों के दर्दनाक मौत को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी अवैध दुकानदारी बन्द करने की नसीहत तक दे डाली। रेत घाट में अवैध खुदाई के वजह से हुई इस निर्मम घटना में दिवंगत बच्चियों के परिजनों को सांत्वना देने भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के साथ सेंदरी पहुंचे सांसद प्रदेशाध्यक्ष श्री साव ने इस दुर्घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्णतया अमानवीय कृत्य है। पूरे प्रदेश में सरकारी संरक्षण में अवैध रेत का व्यवसाय चल रहा है जिसके नायक प्रदेश के मुखिया स्वयं भूपेश बघेल जी है उनकी शह पर ही यह अवैध धंधा फल फूल रही है सत्ता पक्ष से जुड़े लोग ही इस अवैध उत्खनन के सरगना है जिन्हे मासूमों की जान से कोई गुरेज नहीं। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए श्री साव ने हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन देते हुए परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद अरूण साव से रेल घाट में हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाने एवं दोषियों पर कार्यवाही किये जाने की मांग की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

