बिलासपुर।रायगढ़। वायरलेस न्यूज। रायपुर में कल मंगलवार को अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा अपने फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी से नाराज़ होकर अर्धनग्न प्रदर्शन कर सूबे की कांग्रेस सरकार को हिला कर रख दिया है सरकार ने भी पूरे प्रदेश में इस प्रदर्शन के वीडियो को छतीसगढ़ की आम जनता से अपील कर वीडियो को शेयर नहीं करने का आग्रह किया था मगर लगता है सरकार के प्रति शांतिपूर्ण से अपना विरोध प्रकट कर रहे है। बुधवार को विरोध स्वरूप भाजपा युवा मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला लेकर भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार मुर्दाबाद के नारे लगातार लगाते हुए श्याम टाकीज चौक एसपी ऑफिस के बगल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के मुखिया का पुतला घेरा बनाकर लेकर आए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगो ने जब अचानक से मुख्यमंत्री के पुतला को आग लगा दी वहीं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय और कोतवाली टी आई शनिप रात्रे और कोतवाली पुलिस की टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ पुतला को बुझाने भाजपा कार्यकर्ताओं से जमकर क्षीना झपटी के बीच पुलिस के जवानों ने पानी से भरी बाल्टी जलते पुतले पर डालने से पुतले की आग बुझ गई भाजपा के कार्यकर्ता ने फिर आग लगाई लेकिन पुलिस के जवान की सक्रियता के साथ पुतले को बुझाने में सफल हुए । पुतला दहन के बाद कार्यकर्ता रोड में बैठ कर भूपेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे । वहीं भाजपा के लोग मुख्यमंत्री का पुतला जलाया है ये कहते देखे जा रहे है। आते जाते लोग भी इस पुतला दहन कार्यक्रम को देख रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता वापस भाजपा कार्यालय लौट गए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

