रायपुर (वायरलेस न्यूज) 19.07.2023 को पोस्ट प्रभारी रायपुर के निर्देशन में उप निरीक्षक के.बी.गुप्ता ़आरक्षक एस.के.गिरी एवं आरक्षक हरकेश रे.सु.बल पोस्ट रायपुर के साथ मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर उरला मेन रोड रायपुर स्थित प्रभा कम्प्यूटर एवं च्वाईस सेंटर नाम के दुकान में समय 15.00 बजे दबिश दिए और उक्त दुकान के संचालक खिलेश चन्द्राकर पिता लालजी चन्द्राकर उम्र 25 वर्ष निवासी बी-102 न्यू आवास उरला थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.) द्वारा उपयोग किये जा रहे कम्प्यूटर एवं मोबाईल की जांच करने पर आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत धनहिन्द एजेन्ट आईडी के अलावा पर्सनल आईडी से रेलवे का ई टिकट बनाना पाया गया। 01 पर्सनल आईडी से कुल 20 नग टिकटों कुल कीमत 14,730/- रुपया पाया गया । आरोपी दुकान संचालक द्वारा अतिरिक्त कमीशन के लिए पर्सनल आईडी से टिकट बनाना स्वीकार किया । दुकान संचालक को रेलवे के आरक्षित टिकटों के अवैध ब्यापार में संलिप्त पाकर रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अपराध में गिरफ्तार किया गया और अपराध क्रमांक 4058/2023 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 19.07.2023 दर्ज किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

