*“जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए देश के 64 चुनिन्दा एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों पर गुणवत्तायुक्त सस्ता खाना की सुविधा”*

बिलासपुर –(वायरलेस न्यूज 20 जुलाई’ 2023)
भारतीय रेलवे आम लोगों के जीवन की लाइफ लाइन मानी जाती है । हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं । भारतीय रेलवे जहां अपने यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखती है, वहीं पर यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर नई व्यवस्था भी करती है। ऐसे में जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है । नई व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर जनरल डिब्बों के यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर जनता खाना के काउंटर स्थापित किए जाएंगे जहां से यात्री खाना, पीने का पानी खरीद कर सफर के दौरान खाने की सुविधा का लाभ सकेंगे। रेलवे अब अपने जनरल डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बीस रुपए में खाना उपलब्ध करवा रही है । ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों के लिए सस्ते दर पर गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनों के जनरल कोच के सामने देश के 64 चुनिन्दा एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जनता खाना का स्टॉल लगाए गए हैं । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं गोंदिया स्टेशन में जन आहार के ये स्टॉल उपलब्ध करवाए गए हैं ।
खाना उपलब्ध करवाने के लिए जनरल कोच के नजदीक ही स्पेशल काउंटर खोलने का प्रावधान भी किया गया है , ताकि कोच में बैठे-बैठे ही यात्रियों को भोजन और पानी मिल सके। खाने की दो पृथक श्रेणियां निर्धारित की गई हैं जिसके तहत 20 रुपए में यात्री को 7 पूरी (175 ग्राम),सूखी आलू की सब्जी(150 ग्राम) और आचार (12 ग्राम) अच्छी गुणवत्ता वाले कागज के डिब्बे में उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि 50 रूपए के स्नैक मील में दक्षिण भारतीय चावल या राजमा/ छोले चावल या खिचड़ी या कुल्चे / भटूरे छोले या पाव भाजी या मशाला डोसा उपलब्ध रहेगा । इसका वजन 350 ग्राम होगा। आईआरसीटीसी की ओर से की जाने वाली व्यवस्था के तहत यात्रियों के लिए अनुमोदित ब्रांडों से 200 मिलीमीटर पैकेज्ड के सीलबंद ग्लास उपलब्ध रहेंगे जिनकी कीमत 3 रुपए होगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों के ठहराव पर खाना, पेयजल और अनारक्षित डिब्बों के पास वेंडिंग ट्रॉली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए नियत स्टेशनों पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों की सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गर्मियों में ट्रेन यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है । जनरल कोच के यात्रियों को उनके कोच के सामने ही पेयजल व जनता खाना उपलब्ध कराई जा रही है । साथ ही सभी सर्वसंबंधितों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने यात्रियों को संरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है । रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ प्रबंधन और पर्याप्त यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तत्परता से कार्य कर रही है । रेल अधिकारियों द्वारा स्टेशनों पर आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं व इंतज़ामों का निरीक्षण एवं जांच की जा रही है । साथ ही यात्रियों से संवाद भी किए जा रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

