रायपुर : (वायरलेस न्यूज) मणिपुर पिछले कई दिनों से चल रहे हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मणिपुर से हिंसा की खबर सामने आ रही है। इसी बीच एक बार फिर मणिपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। अब यहां दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पूरे देश में हंगामा हो गया। अब इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रही है। अब इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ऐसा नहीं होना चाहिए था। महिलाओं का हमारे समाज में विशिष्ट स्थान है। वहां की सरकार को इसके खिलाफ कदम उठाना चाहिए।
आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने इस मामले को लेकर बातचीत की। इस दौरान वे रो पड़ी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि ऐसे निकृष्ट हरकत के लिए घृणा शब्द भी कम पड़ता है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट स्वत संज्ञान ले। फास्ट ट्रेक कोर्ट को सौंपा जाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

