भाटापारा (वायरलेस न्यूज)
बलौदाबाजार स्थित न्यू बस स्टैंड में सी.जी ऑनलाइन दुकान में रेल सुरक्षा बल ने मारा छापा। चालीस हजार से अधिक के 28नग रेल टिकट जप्त। भाटापारा वायरलेस न्यूज। गुरुवार कोरेल सुरक्षा बल भाटापारा प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से पोस्ट की विशेष टीम ने बलौदाबाजार स्थित न्यू बस स्टैंड में सी.जी ऑनलाइन दुकान पहुंचकर दुकान संचालक को हजारों के रेल्वे ई टिकट के कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। भाटापारा रेल सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर मिश्रा ने मीडिया को बताया कि मण्डल सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में आज दिनांक 20.जुलाई .23 को रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में निरीक्षक आर के मिश्रा पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट भाटापारा के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक के के साहू रेसुब पोस्ट भाटापारा अपने मातहत बल सदस्यों के साथ बलौदाबाजार स्थित न्यू बस स्टैंड में सी.जी ऑनलाइन दुकान पहुंचकर दुकान संचालक हेमंत कुमार साहू वल्द जगदीश प्रशाद साहू उम्र -36 वर्ष से रेलवे ई टिकट का कारोबार के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने आईआरसीटीसी के 02 नग निजी आईडी से रेलवे ई टिकट बनाकर 50 से 100 रुपया अतिरिक्त किराया लेकर बेचने का अवैध कारोबार करना स्वीकार किया गया|
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

