*कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो: पायल लाठ*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) :- होली क्रॉस हायर सेकेण्डरी स्कूल की ग्यारहवीं की छात्रा अनंता सोनी ने गरीबी से हताश होकर स्कूल छोड़ने का मन बना लिया था। ऐसी विकट परिस्थितियों में पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फॉउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ एवं उपाध्यक्ष चंचल सलूजा ने अनंता का हौसला बढ़ाया और साल भर की फीस जमा कर उसकी पढ़ाई का बीड़ा उठाया। पायल शब्द लाठ ने बताया कि छात्रा अनंता बहुत गरीब परिवार से है । उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार की आजीविका चलाते हैं । पायल ने बताया कि उनकी संस्था को जानकारी मिली थी कि सालाना फीस जमा न हो पाने से होलिक्रॉस स्कूल की एक छात्रा पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में है । स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर अरुण दुबे ने संस्था के उपाध्यक्ष चंचल सलूजा से सम्पर्क किया तब पता चला कि अनंता की सालाना फीस सत्रह हजार रुपये है और उसके पापा के पास छह हजार रुपए हैं तब पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन ने अपने पास से ग्यारह हजार रूपए देकर अनंता को आगे पढ़ने का हौसला दिया। पायल लाठ ने कहा कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न हो, इसके लिए समाजसेवी संस्थाओं को पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर होलिक्रॉस स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लैसम्मा जोसेफ, अरुण दुबे, पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फॉउंडेशन की प्रेसिडेंट पायल शब्द लाठ, उपाध्यक्ष चंचल सलूजा उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

