*घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर श्री सिन्हा ने तत्काल शुरू कराया राहत एवम बचाव कार्य*
*अपर कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल के लिए किया रवाना*
*बस में थे 30 बच्चे, 5 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए किया गया रायगढ़ रेफर*
*कलेक्टर श्री सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल*
*कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा किया जाएगा हर संभव मदद, डॉक्टरों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश*
*शेष बच्चों का प्राथमिक उपचार घरघोड़ा में जारी, शाम तक सभी की हो जायेगी छुट्टी*
*खलासी चला रहा था ट्रक, पुलिस ने लिया हिरासत में*
रायगढ़, 20 जुलाई 2023/ घरघोड़ा के करीब कंचनपुर में आज एक स्कूली बस को उल्टी दिशा ने आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 30 स्कूली बच्चे सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने तत्काल राहत एवम बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर राजीव पांडेय और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया तथा घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय ने बताया कि सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस घरघोड़ा से 30 स्कूली बच्चों को लेकर बरघाट बरौद क्षेत्र में छोड़ने जा रही थी। ड्राइवर और परिचारिका के साथ बस में कुल 32 लोग सवार थे। धर्मजयगढ़ रोड में कंचनपुर बायपास के पास बरौद की ओर से सामने से आ रही ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चोटिल 5 बच्चों बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। बस ड्राइवर को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर और ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बस में सवार बाकी 25 बच्चों का उपचार घरघोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जिनमें से अधिकांश बच्चों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। शेष बच्चों को स्क्रीनिंग के बाद शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी। ट्रक चालक जो मौके से भाग गया था उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घरघोड़ा एसडीएम श्रीमती ऋशा ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके अनुसार ट्रक खलासी चला रहा था, जो कि नशे में था और रॉन्ग साइड में ट्रक चलाकर स्कूली बस को टक्कर मार दी। जबकि ट्रक ड्राइवर बाजू में बैठा था। दुर्घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे, जिसे पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

