आरोपिया के विरूद्ध 20-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज। निजात कार्यक्रम शुरू कर एसपी संतोष सिंह ने बिलासपुर को नशा मुक्ति अभियान चलाकर जागरूक ता के लिए को पहल शुरू की है उसी का परिणाम है कि बिलासपुर पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है सकरी में एक महिला के घर में गांजे की खेप की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने महिला के घर दबिश देकर कुल 37.700 किलोग्राम गांजा कीमती 1,75,000/- रूपये बरामद करने में अहम कामयाबी हासिल की है बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘‘निजात अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी अमन कुमार झा (प्र0भापुसे0) के नेतृत्व में सकरी पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान मुखबिर के माध्यम से सकरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बंधवापारा सकरी बिलासपुर निवासी महिला रीतू कौशिक अपने घर में भारी मात्रा गांजा रखी है। जिसकी बिक्री करने का प्रयास करने रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर निर्देशानुसार सकरी पुलिस द्वारा सूचना स्थल बंधवापारा सकरी पहुंचकर आरोपिया के घर रेडकार्यवाही की गई। जिनकी विधिवत तलाशी दौरान आरोपिया के घर के किचन के छज्जा में बोरियो में भरकर रखा हुआ कुल 37.700 किलोग्राम गांजा कीमती 1,75,000/- रूपये बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस केअपराध क्रमांक 561/20233 धारा – 20-बी एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सराहनिय भूमिका:-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमन कुमार झा, उपनिरी0 राजसिंह, सउनि हेमन्त आदित्य, जीवन साहू, आर. 1027 जय साहू, आर. 160 सुमंत कष्यप, 1419 संजय बंजारे, 1198 अमित पोर्ते, मआर. आरती मिश्रा एवं मालिक राम साहू विशेष योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

