🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर हुआ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन*

On: July 21, 2023 4:14 PM

रायगढ़ स्टेडियम में वार्ड 21 से 28 और 47,48 के खिलाड़ियों ने खेला छत्तीसगढ़िया खेल*

*महिलाओं ने लगाया दौड़ तो बच्चों ने चलाया भौरा*

रायगढ़ रायगढ़ जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में संमस्त खेल मैदानों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का खेल आ
आयोजन कराया गया 16 प्रकार के खेलों को वार्डवासियों ने पूरे उत्साह के साथ खेला,निगम आयुक्त श्री सुनील चन्द्रवंशी के निर्देशन में उपायुक्त सुतीक्षण यादव ने क्लब स्तर पर खेल का आरम्भ कराया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन 21 जुलाई को क्लब स्तर पर किया गया।विगत दिनों आयुक्त श्री चंद्रवंशी ने ब्यायाम शिक्षकों द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों हेतु युवा क्लब के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया गया था।
21 जुलाई को रायगढ़ के समस्त खेल मैदानों के साथ रायगढ़ स्टेडियम में वार्ड 21 से 28 और 47,48 के खिलाड़ी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 के अंतर्गत 16 प्रकार के खेल गिल्ली डंडा,पिट्टूल,संखली,लंगडी दौड,कबड्डी,खो-खो,रस्साकसी,बाटी (कंचा),बिल्लस,फुगड़ी,गेड़ी दौड़,भंवरा,100 मी. दौड,लम्बी कूद,रस्सीकूद,कुश्ती खेला गया जिसमें आयुवर्ग अंतर्गत 18 वर्ष ,18 से 40 वर्ष, तथा 40 वर्ष से अधिक के वार्ड के खिलाड़ियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ खेला गया,महिलाओ ने खेल अंतर्गत दौड़, फुगड़ी,भौरा में अत्यधिक रुचि दिखाई आगामी दिनों वार्ड के विजेताओं को जोन स्तर पर खेलाया जाएगा।
खेल दौरान वार्ड स्तर पर राजस्व निरीक्षक हरिकेश्वर लकड़ा,वार्ड मुहर्रिर दिलीप महापात्रे,पीर मोहम्मद,शमीम अख्तर अंसारी,निरंजन गुप्ता,राजेश बैरागी,,पी टी आई स्कूल के प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment