परहित के भाव से क्लब करेगी जनसे
रायगढ़ – – समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी व समर्पित अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब अॉफ रायगढ़ ग्रेटर ने विगत गुरुवार की शाम सात बजे से शहर के होटल ट्रिनिटी में 2023 – 24 की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन उल्लासमय वातावरण में नामचीन विशिष्टगणों की विशेष आतिथ्य में किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान से शुभारंभ – – शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन अखिल मिश्रा डीजीई, प्रमुख अतिथि रोटेरियन सुनील फाटक पीडीजी, प्रमुख अतिथि रोटेरियन सुनील लेंध्रा पीएचएफ, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन डॉ मनीष बेरीवाल अस्सिटेंट गवर्नर,
रोटरी क्लब के शहर संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन उमेश थवाईत, सचिव रोटेरियन संजय अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन विकास अग्रवाल, सचिव राजा टॉक की विशेष उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान से किया गया।
अतिथियों का आत्मीय स्वागत – – कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में कार्यक्रम में शिरकत किए मुख्य अतिथियों ने रोटरी क्लब के मूल उद्देश्यों व सामाजिक जनहित सेवा के संदर्भ में अपने अनमोल विचारों को सदन में उपस्थित गणमान्य नागरिकों के समक्ष सारगर्भित ढंग से अभिव्यक्त किए। साथ ही आगामी जनसेवा के कार्यों पर भी जानकारी दी गई व पूर्व पदाधिकारियों ने भी अपने विचारों को शेयर किए। जिससे सभी प्रभावित व खुश हुए।
गतिविधियों की दी गई जानकारी – – रायगढ़ ग्रेटर क्लब के सदस्यों ने विगत 2022-23 की सामाजिक सेवा के वार्षिक गतिविधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे सभी अवगत हुए। वहीं इसके पश्चात नवीन पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों ने शपथ दिलाई व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि क्लब के उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी सदस्यगण पहले की तरह पूरे मनोयोग से समर्पित रहेंगे ताकि समाज के अंतिम क्षोर के जरुरतमंद लोगों की सेवा हो और वे लाभान्वित हों।
इनका किया गया सम्मान – – कार्यक्रम के अन्तर्गत रोटरी क्लब अॉफ रायगढ़ ग्रेटर ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसके अंतर्गत समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों में सुनील लेंध्रा, सुनील रामदास बाबूलाल अग्रवाल, मुकेश मित्तल, रामजी लाल अग्रवाल, विजय हरि, पृथपाल टुटेजा, नीलेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, आकाश पुरसेठ, अरविंद गर्ग, दिव्य शक्ति प्रमुख श्रीमती कविता बेरीवाल, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय वित्त प्रबंधक श्रीमती रेखा महमिया, दादी राणी सत्ती प्रमुख आशा अग्रवाल टाइटन, अनिता कपूर, उर्मिला मोदी, लता डोरा सहित अनेक सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात क्लब के सभी सदस्यों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
खास रहा पूजा ठाकरे की प्रस्तुति – – कार्यक्रम समापन के पश्चात सुप्रसिद्ध सिंगर पूजा ठाकरे बैंड टीम के कलाकारों ने अपने मधुर गीत – संगीत के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों के मन को मुग्ध किया। तत्पश्चात सभी ने डिनर का आनंद ले कार्यक्रम का समापन किया।वहीं ग्रेटर के सदस्यों द्वारा की गई शानदार व्यवस्था की सभी ने सराहना की।
इनका रहा योगदान – – शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सभी पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों ग्रेटर अध्यक्ष विकास अग्रवाल के सभी परिजनों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, राजेश डेनियल ने शानदार ढंग से किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

