🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*मोदी के बेमिसाल नौ सालो में छत्तीसगढ़ वासी हुए मालामाल:-ओपी* *दूरदर्शन छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम आप की बात के तहत ओपी चौधरी ने बताई मोदी के नौ सालो की उपलब्धियां*

On: July 21, 2023 4:39 PM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- दूरदर्शन छत्तीसगढ़ चैनल के आयोजन आप की बात के तहत भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने मोदी के नौ साल की उपलब्धियों से जुड़े सवालों का जवाब दिया। मोदी सरकार 9 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके नजरिये के सवाल पर भाजपा महामंत्री ओपी ने कहा 1984 से लेकर 2014 तक गठबंधन की सरकारों का दौर रहा। पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की वजह से टुकड़ों टुकड़ों में समर्थन की वजह से देश में गठबंधन की राजनीति का मार्ग प्रशस्त हुआ। गठबंधन की वजह से बहुत से राजनैतिक समझौते करने पड़े जिसका नुकसान देश को भुगतना पड़ा।तीन दशकों के बाद भारत वासियों ने मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद 2019 के दौरान उससे भी बड़ा जनादेश भारतवासियों ने दिया। अंतर्राष्ट्रीय नजरिए से मोदी जी के नेतृत्व को समझा जाए तो पहले विदेशों में भारत के प्रधान मंत्री को मुलाकात करने हेतु घंटो इंतजार करना होता था। आज स्थितियां बदल गई है आज विदेशों में मोदी जी ऑटोग्राफ लेने के लिए होड़ मची है तो कोई उनके पैर छू रहा। मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। सबका साथ,सबका विश्वास,सबका प्रयास के नारे के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की सफलता के आकलन के सवाल पर ओपी चौधरी ने कहा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र में सबका विश्वास सबका प्रयास जोड़ते हुए मोदी जी ने समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सहभागिता को राष्ट्र से जोड़ने का प्रयास किया। आम व्यक्ति की भूमिका केवल मतदान के जरिए सरकारो को चुनने तक सीमित नही रहे बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली में भी आम आदमी की भूमिका शामिल होनी चाहिए। इस नए मंत्र की वजह से भारत मजबूती के साथ पूरे विश्व में अपना डंका बजाने में सफल हुआ। देश मे अन्य पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है जबकि भाजपा की राजनीति का आधार संतुष्टिकरण है।तुष्टिकरण किसी के साथ नही और न्याय सबके साथ यही भाजपा की राजनीति की विशेषता है। मोदी सरकार की योजनाएं किसी वर्ग विशेष जाति धर्म विशेष को देख कर नही बनाई गई । जन धन खाते खुलवाने का काम हो, टॉयलेट बनवाने का काम हो, प्रधान मंत्री आवास निर्माण का काम हो, किसानो को सम्मान निधि के तहत सहयोग राशि देने का काम हो या फिर उज्जवला योजना के तहत गैस देने का काम हो इन योजनाओं को हिंदू, मुस्लिम सिक्ख, ईसाई, जाति देखकर नही बनाया गया।केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर ही कार्य करती है। 9 सालो के दौरान अमृत महोत्सव का आयोजन और कोरोना की महामारी का सामना किए जाने के सवाल पर भाजपा नेता ओपी ने कहा कोरोना काल पूरे विश्व के लिए संकट का समय रहा। सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत मे कोरोना का सामना विश्व की तुलना में अधिक चुनौती पूर्ण था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में कम समय में न केवल बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित किया बल्कि कम समय में वैक्सिन बनाकर बड़े पैमाने में निःशुल्क टीकरकरण के जरिए कोरोना महामारी से बचाव किया l जहां वैक्सिन बनने में दशकों लग जाते थे कम समय में ही वैक्सिन बनाकर भारत ने पूरे विश्व को आश्चर्य चकित कर दिया। कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की पूरे विश्व में सराहना हुई। मोदी जी के नेतृत्व में देश कोरोना का मुकाबला कर पाया। आजादी के बाद निरंतर विकास के बाद विकसित देश बनने की प्रक्रिया ही अमृत काल का महोत्सव है।कठिन क्षणों में आने वाली बाधाओं के बावजूद देश ने आजादी के 75 साल पूरे किए।इस दौरान पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार के अपने आठ सालो के कार्यकाल के दौरान आमूल चूल परिवर्तन करते हुए विकसित राष्ट्र को बुनियाद रखी। आत्मनिर्भर भारत के जरिए मोबाईल निर्माण के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई आज विश्व में भारत बड़ा मोबाइल निर्यातक देश है। कैश लेश लेन देन के मामलो में भारत ने कम समय में ही मानो इतिहास रच दिया।कैश लेश लेन देन में भारत विश्व में सबसे आगे है । विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार करने के लिए राजनीति नफे नुकसान से परे कठोर निर्णय लेना पड़ता है। ऐसे निर्णयों का संबंध वोट बैंक से नही होता। 75 साल से 100 साल के मध्य के समय को मोदी ने 2022 से लेकर 2047 के मध्य के समय को अमृत काल की संज्ञा दी है जिसमे हम विकास से विकसित राष्ट्र के रूप में परिवर्तित हो सकते है। मोदी जी के ठोस फैसलों से भारत आने वाले समय में विश्व पटल में मजबूती से उभरेगा। नौ सालो के दौरान सभी तबकों के लिए योजनाएं लाई गई विकसित भारत के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लाई गई योजनाओ के संबंध में ओपी ने कहा भाजपा का मूल सिद्धांत अंत्योदय का कल्याण है।समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का ध्यान रखना। 11 करोड़ लोगों के लिए टॉयलेट निर्माण , 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क हर माह खाद्यान वितरण , 48 करोड़ लोगों का जन धन के तहत खाता खोलना, 3 करोड़ लोगों को आवास , 11 करोड़ किसान को सम्मान निधि के 6 हजार रूपए प्रति वर्ष का भुगतान 9 करोड़ लोगो के घर नल जल योजना के तहत पानी पहुंचाना, 50 करोड़ लोगो को आयुष्कान योजना के तहत पांच लाख रुपए तक इलाज की सुविधा, 220 करोड़ से अधिक लोगो का निःशुल्क वैक्सिनेशन , प्रतिदिन 12 किलोमीटर बनने वाली सड़क को बढ़ाकर प्रतिदिन 37 किलोमीटर सड़क का निर्माण,एयरपोर्ट की संख्या 34 से बढ़कर 148 पहुंच गई,इसका लाभ देश के सभी वर्गो को मिला है गरीबों को टॉयलेट आवास नल जल योजना के साथ खाद्यान योजना का लाभ मिला तो संपन्न तबके के लोगो को सड़क एयरपोर्ट के निर्माण का लाभ मिला।आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र छत्तीशगढ़ को 9 सालो के दौरान मिली योजनाएं के लाभ के सवाल पर ओपी चौधरी ने कहा मोदी जी ने भारत में आयुष्मान योजना की शुरुवात छत्तीशगढ़ बीजापुर जिले के जांगला नामक स्थान से की।नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा स्थित एजुकेशन सिटी में मोदी जी गए।छत्तीशगढ़ में अधिकांश जिले विकास के नाम पर पिछड़े हुए है। उन्हे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत की।ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रो अधिकांश माइनिंग का कार्य होता है ।माइनिंग के जरिए DMF फंड पहले राज्य सरकार और केंद्र सरकार को जाता था लेकिन अब उस फंड का 30 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय स्तर पर विकास के लिए देना निर्धारित किया गया हालांकि राज्य सरकार के कई जगह इस राशि के दुरुपयोग की बाते भी सामने आई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment