*जिला और विधानसभा मीडिया प्रभारियों को बताए जाएंगे डूस एंड डोंट्स*
*प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित शामिल होंगे दिग्गज*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)चुनाव के दृष्टिकोण से जिला एवं विधानसभा के मीडिया प्रभारीयों को डूस एंड डोंट्स(क्या करे ,क्या न करे)बताने कल बिलासपुर संभाग की महत्वपूर्ण मीडिया वर्कशॉप आयोजित की जा रही है जिसमें शामिल होने दिल्ली से राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा भी आ रहे हैं।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे व वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यशाला में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित कई मुद्दों पर प्रभावी रूप से अपनी बात रखने के टिप्स दिए जाएंगे।
कार्यशाला सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी जिसमें 4 सत्र रखे गए हैं। गौरतलब है कि चुनाव के पहले ही प्रदेश मीडिया विभाग ने 35 जिलों में जिला मीडिया प्रभारी ,सह प्रभारी व 90 विधानसभा में प्रभारी सह प्रभारी की नियुक्ति कर ली है और अब चुनाव के पहले उन्हें पूरी तरीके से तैयार करने संभागीय स्तर पर वर्कशॉप करा रही है।
मीडिया विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाजपा पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सव्वनी जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी मौजूद रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

